March 11, 2026

दिल्ली के पहाड़गंज में करीब 2 करोड़ की ज्वेलरी की लूट: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को दिया अंजान।

देहरादून 31 अगस्त 2022,

दिल्ली: दिल्ली के पहाड़गंज में बदमाशों ने करीब 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट ली। बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है. कुछ अज्ञात बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च डालकर उससे करीब 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी लूट ली है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। पुलिस को अहम सबूत मिले हैं जिनसे जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

कोरियर कंपनी के कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि, यह ज्वेलरी चंडीगढ़ और लुधियाना भेजनी थी। पुलिस के मुताबिक, उनके पास सुबह कॉल आई थी कि पहाड़गंज में दो लोगों ने एक व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उससे कुछ सामान लूट लिया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस वारदात वाली जगह पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.