Recent Posts

February 9, 2026

पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

देहरादून 28 नवंबर 2022,

उत्तराखंड: प्रदेश के पंचायतीराज,लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जिला पंचायत कार्यालय सभागार में जम्मू-कश्मीर से पंचायतों की कार्यप्रणाली समझने उत्तराखण्ड आए सैकडों पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आपको चुनाव का अधिकार मिला है और पंचायतों का गठन संभव हो पाया है। इसलिए अब पंचायतों को सशक्त करने के लिए आपको बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह के प्रयासों से पंचायतों को सशक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं इस व्यवस्था के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को कई अधिकार दिए जा रहे हैं। 29 विषय हैं जिन्हें पंचायतों को कंट्रोल करना है और अपने क्षेत्र का विकास करना है।

पंचायत मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के सशक्तिकरण का मंत्र देते हुए कहा कि आप भी अपने पंचायतों की आय बढ़ाने का उपाय करें और उस आय से पंचायतों का विकास करें।

इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.