Recent Posts

February 9, 2026

प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र प्रेषित कर, संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

देहरादून 08 अप्रैल 2023,

उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखने का अभियान देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय से शुरू किया है। कांग्रेस भवन में अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 30 अप्रैल तक रोज एक चिट्ठी जारी करेंगे। राहुल गांधी की संसद सदस्यता मामले में जारी जय भारत सत्याग्रह के क्रम में कांग्रेस ने चिट्ठी अभियान शुरू किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र प्रेषित करते हुए, संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की है। जिसमें देश और प्रदेश के ज्वलंत विषय शामिल होंगे। देश के मुद्दों से संबंधित चिट्टी प्रधानमंत्री को भेजी जाएगी, जबकि प्रदेश के मुद्दों से संबंधित चिट्ठी मुख्यमंत्री को जारी की जाएगी। 14 अप्रैल से विवादित बोल वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।

इस अवसर पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, शीशपाल सिंह बिष्ट, मानवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी उपस्थित रहे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.