February 5, 2026

भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना में भर्ती हेतु, 19 दिसम्बर से निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर।

देहरादून 5 दिसंबर 2022,

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले. कर्नल सी.बी.एस. बिष्ट ने मीडिया को बताया है कि, गढ़वाल मंडल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना , नौ सेना और वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु दिनांक 19 दिसम्बर 2022 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जायेगा।

जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 15 दिसम्बर से 18 दिसम्बर 2022 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालिदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून में किया जायेगा, शेष जनपदों का चयन सम्बंधित सैनिक कल्याण में किया जायेगा। प्रशिक्षण के लिए आयु 17 1/2 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास 45 प्रतिशत अकों सहित है। भारतीय मूल के गोरखा हेतू केवल 10वीं पास अर्हता है। वजन 46 कि० ग्रा० तथा सीना 77-82 सैमी० होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बॉड साथ में लाना अनिवार्य है। पूर्ण जानकारी हेतू मो0 नं. 9410321614, तथा 8192814463 पर सम्पर्क करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.