Recent Posts

February 9, 2026

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में ही अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये।

देहरादून 17 दिसंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम में प्राप्त सभी जन शिकायतों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। अधिकारी पूरी गंभीरता से सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करें। जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन्हें यथाशीघ्र सबंधित विभागों को भेजा जाए।

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ही आयोजित दूसरे कार्यक्रम में पहाड़ी खाने की रेसिपी पर आधारित पुस्तक “द हैवनली अबोड” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने “वोकल फार लोकल” की जो बात कही है, उस दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सभी से अपनी यात्रा व्यय की 5 प्रतिशत धनराशि स्थानीय उत्पादों के क्रय पर व्यय करने की बात कही है। पुस्तक की लेखक श्रीमती स्मृति हरि एवं आशु जैन ने कहा कि इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के स्थानीय व्यंजनो के बारे में जानकारी दी गई है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.