Recent Posts

February 9, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठ मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री के पास 21 विभाग।

देहरादून 30 मार्च 2022,उत्तराखंड: शपथ ग्रहण करने के एक सप्ताह के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठ मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास गृह, नागरिक उड्डयन, कारागार, नागरिक सुरक्षा, आबकारी, आयुष, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, औद्योगिक विकास एवं खनन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, होमगार्ड, राज्य प्रशासन सहित 21 विभाग रखे हैं।

सतपाल महाराज को पीडब्ल्यूडी और पर्यटन समेत आठ विभाग, सुबोध उनियाल को वन, भाषा तकनीकी शिक्षा समेत चार विभाग, गणेश जोशी को कृषि एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्‍कृति, धर्मस्‍व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन और सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग दिया गया है। प्रेमचंद अग्रवाल को वित्‍त, शहरी विकास आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन और जनगणना विभाग दिया गया है। मुख्‍यमंत्री धामी ने मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशाशन, सामान्‍य प्रशासन, नियोजन, राज्‍य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्‍व जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। गणेश जोशी को कृषि एवं कृषक कल्‍याण, सैनिक कल्‍याण और ग्राम्‍य विकास विभाग, डा धन सिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्‍यमिक), संस्‍कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्‍च शिक्षा और चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग दिए गए हैं। सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकि शिक्षा विभाग दिए गए हैं। वहीं, रेखा आर्य को महिला सशक्‍तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता मामले और खेले एवं युवा कल्‍याण विभाग दिए गए हैं। चंदन रामदस को समाज कल्‍याण, अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्‍म मध्‍यम उद्यम विभाग दिए गए हैं।

सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्‍ध विकास एवं मत्‍स्‍य पालन, गन्‍ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग दिए गए हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.