March 25, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में लोगों की समस्याओं को सुना।

देहरादून 26 जून 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनके उचित समाधान के लिए समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनसमस्याओं पर हुई कार्यवाही से भी उन्हें अवगत कराया जाए। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि “आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.