Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
रबीविपणन सत्र 2022-23 में 2022 तक) 11 राज्यों से 136.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं और खरीफ विपणन सत्र 2021-2022 में अप्रैल 2022 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 757.27 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। - Separato Spot Witness Times
राष्ट्रीय समाचार

रबीविपणन सत्र 2022-23 में 2022 तक) 11 राज्यों से 136.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं और खरीफ विपणन सत्र 2021-2022 में अप्रैल 2022 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 757.27 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।

देहरादून 26 अप्रैल 2022 ,

दिल्ली: रबी विपणन सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय पूल के तहत गेहूं की खरीद हाल ही में मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में जारी है।

अप्रैल 2022 तक 136.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जिससे 11.99 लाख किसानों को 27,592.10 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हुआ है।

खरीफ विपणन सत्र 2021-2022 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से केंद्रीय पूल के तहत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुचारू रूप से की जा रही है।

खरीफ विपणन सत्र 2021-2022 में अप्रैल 2022 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 757.27 लाख मीट्रिक टन धान (खरीफ फसल का 751.39 लाख मीट्रिक टन और रबी फसल का 5.87 लाख मीट्रिक टन इसमें शामिल है) की खरीद की जा चुकी है। अब तक लगभग 109.33 लाख किसान 1,48,424.78 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से लाभान्वित हो चुके हैं।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में भूमि उपयोग में प्रस्तावित बदलाव करने वाली केंद्र सरकार की अधिसूचना को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज किया।

Dharmpal Singh Rawat

38वें राष्ट्रीय खेल में महाराष्ट्र ने खो-खो में दोनों वर्गों में जीता स्वर्ण पदक

Dharmpal Singh Rawat

रैल मंत्रालय ने मेल/एक्सप्रेस स्पेशल और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों की सेवा अब रेगुलर ट्रेनों जैसा करने का लिया अहम फैसला ।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment