March 11, 2026

रानीपोखरी में परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या: आरोपी पुलिस हिरासत में।

देहरादून 29 अगस्त 2022,

देहरादून के रानीपोखरी में शान्ति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुुसार आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है आरोपी से पूछताछ करने के बाद ही सत्यता सामने आएगी। मृतकों में आरोपी की माता पत्नी और तीन बेटियां शामिल हैं।आरोपी ने चाकू से वार कर सभी को मौत के घाट उतार दिया।

परिवार के लोगों की हत्या करने का आरोपी महेश तिवारी कई सालों से नागा घेर में रह रहा था। आरोपी पूजा पाठ करता था और शांत ही रहता था। उसने घटना को कैसे अंजाम दिया होगा ये सोचकर सभी हैरान हैं।मृतकों में आरोपी की माता बीतन देवी उम्र 75 वर्ष , पत्नी नीतू देवी उम्र 36 वर्ष, पुत्रीअपर्णा उम्र 13 वर्ष, पुत्री अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष हैं।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.