Recent Posts

February 8, 2026

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निर्वाचित सदस्य के रूप में भारत के दो साल का कार्यकाल पूर्ण।

देहरादून 23 दिसंबर 2022,

एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निर्वाचित सदस्य के रूप में भारत के दो साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि, “जब हम सुरक्षा परिषद में बोलते हैं, तो हम 1.4 अरब भारतीयों या मानवता के छठवें हिस्से की तरफ से बात कहते हैं।” मगर, हम ये भी जानते हैं कि अपने कार्यकाल के दौरान हमने विकासशील दुनिया के लिए विशेष महत्व के मुद्दों को उजागर किया। हम ग्लोबल साउथ की आवाज भी थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे निर्वाचित सदस्य के रूप रुचिरा कंबोज का दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है।

रुचिरा कंबोज ने कहा कि, पिछले दो वर्षों के दौरान, हमने शांति, सुरक्षा और समृद्धि के समर्थन में बात की। हमने आतंकवाद जैसे मानवता के साझा दुश्मनों के खिलाफ आवाज उठाने में संकोच नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिषद के कार्यकाल के बारे में कहा था कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने की प्रतिष्ठा और अनुभव का उपयोग पूरी दुनिया के लाभ के लिए करेंगे।

रूसी मिशन की सेकेंड सेक्रेट्री नादेज्दा सोकोलोवा ने कहा कि, “सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारत ने बहुपक्षीय कूटनीति के उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया है।

बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि मुहम्मद अब्दुल मुहिथ ने कहा कि, ”इस पूरे महीने परिषद के काम को कुशलता से चलाने के लिए रुचिरा को धन्यवाद।”

संयुक्त अरब अमीरात के उप स्थायी प्रतिनिधि मोहम्मद अबुशाब ने कहा कि ग्लोबल साउथ के लिए भारत की लगातार वकालत को उनका देश महत्व देता है।

संयुक्त अरब अमीरात ने परिषद में भारत के साथ काम किया। वहीं, मोरक्को के स्थायी प्रतिनिधि उमर हिलाले ने कहा कि परिषद में अपने पूरे समय के दौरान भारत बहुत महत्व रखता था।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.