February 5, 2026

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ” सड़क सुरक्षा” को लेकर गठित समिति के साथ मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली है।

देहरादून 26 अप्रैल 2022,

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ” सड़क सुरक्षा” को लेकर गठित समिति के साथ मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय स्थित सभागार में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली है।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों को शीघ्र से शीघ्र अमल में लाया जाए। उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार कर आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने परिवहन, पुलिस, लोनिवि एवं स्वास्थ्य विभाग को दुर्घटना होने की स्थिति में रिस्पांस टाइम न्यूनतम करने हेतु लगातार प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में प्रस्तावित कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता से पूरा करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने दुर्घटना सम्भावित मार्गों में क्रैश बैरियर स्थापित करने के साथ ही उचित संख्या में साईनेज आदि लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे में आईआरसी गाइडलाइन के अनुसार एम्बुलेंस की तैनाती और अन्य सुरक्षा उपायों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने समिति के अन्तर्गत लीड एजेन्सी में विभिन्न विभागों के द्वारा की जाने वाले रेग्यूलर मैंबर और मिनिस्टीरियल स्टॉफ की नियमित रूप से तैनाती किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने समय-समय पर व्यवसायिक वाहनों एवं स्कूल बसों का निरीक्षण किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक कदम उठाते हुए लीड एजेन्सी को कृत कार्रवाई के सम्बन्ध में लगातार जानकारी साझा करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, रविनाथ रमन, आयुक्त परिवहन रणवीर सिंह चौहान सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.