March 11, 2026

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ने परेड मैदान का निरीक्षण किया।

देहरादून 12 अगस्त 2022,

देहरादून जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने परेड मैदान में स्थलीय निरीक्षण किया। प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम परेड मैदान में आयोजित होगा। इसे लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने गुरुवार को परेड मैदान में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जरुरी दिशा-निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने आगामी 15 अगस्त पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच के अलावा मैदान में चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी को गरिमामय कार्यक्रम को लेकर समय रहते सभी व्यवस्थाएं को पूरा करने को कहा।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मिश्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मैदान में आयोजन को लेकर कोई कमी न रह जाएए इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है। इसलिए समय रहते सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.