February 8, 2026

हरक सिंह रावत कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

देहरादून 21 जनवरी 2022,

दिल्ली: उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त और भाजपा से पिछले दिनों बर्खास्त किए गए हरक सिंह रावत कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।।

नई दिल्ली स्थित रकाबगंज में कांग्रेस के वार रूम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। हरक सिंह की पुत्र वधु अनुकृति गुंसाई भी कांग्रेस में शामिल हो गयी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन कमेटी चेयरमैन हरीश रावत ने हरक सिंह को कांग्रेस का पटका पहनाया।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस जल्द ही उनके चुनाव को लेकर निर्णय लेगी। बताया जा रहा कि केदारनाथ, कोटद्वार, डोईवाला या फिर लैंसडाउन से उनको या उनकी बहू को टिकट मिल सकता है।अब टिकट को लेकर सभी की निगाहें लगी हुई है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरक सिंह रावत ने कहा कि 2016 में कांग्रेस छोडना दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि अब वे जीजान से उत्तराखंड में कांग्रेस को लाने के लिए काम करेंगे।

हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन प्रांगण में आतिशबाजी कर और हरीश रावत – हरक सिंह रावत जिन्दाबाद के नारे लगा कर जश्न मनाया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.