October 31, 2025

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश कर्नाटक तटीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी।

देहरादून 07 नवंबर 2021,

महाराष्ट्र: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के अलावा, सुमात्रा तट से दूर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण तटों से जुड़े राज्यों में बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी अरब सागर के ऊपर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज मौसम की संभावना है, इस कारण महाराष्ट्र के तटों बाहरी क्षत्रों में सात नवंबर से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग बुलेटिन के अनुसार, 11 से 12 नवंबर के बीच उत्तरी तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 11 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 9 नवंबर से 10 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की ओर न जाएं।
साथ ही मुछआरों को 10 नवंबर से 11 के बीच तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों से दूर रहने और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इस तरह के किसी भी उद्यम को न करने की सलाह दी गई है। वहीं जो जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में हैं, उन्हें 9 नवंबर तक तट पर लौटने को कहा गया है।
आईएमडी बुलेटिन ने बताया कि अरब सागर पर कम दबाव के कारण तमिलनाडु में भारी वर्षा की संभवाना है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होगी।
मौसम विभाग ने 8 नवंबर को केरल और पुडुचेरी के माहे में भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की है। 8 और 9 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 7 से 9 नवंबर के बीच भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.