June 23, 2026

महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया, रिश्तेदारों ने छुड़ाया

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि वह पूजन सामग्री बनाने का काम करती है। कुछ समय पहले उसके पड़ोस में एक महिला का परिवार आकर रहने लगा। कुछ दिनों बाद महिला ने उसकी मुलाकात अपने पति से कराई। उक्त महिला के पति ने उसकी मुलाकात अलीगढ़ निवासी एक युवक से कराई और मित्रता करने के लिए दबाव बढ़ाया।

महिला ने बताया कि उसके पति को शराब की लत थी जिसका फायदा उठाकर तीनों आरोपियों ने उस पर अलीगढ़ निवासी व्यक्ति से निकाह कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू किया

महिला ने बताया कि बीते 28 अक्तूबर को तीनों आरोपी उसे बहला फुसला कर ले जा रहे थे। उसके रिश्तेदारों ने उसे तीनों आरोपियों से छुड़वाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.