June 24, 2026

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक ने चेतावनी दी है कि प्रदूषण से कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हो सकती है।

देहरादून 06 नवंबर 2021,
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी दी है कि प्रदूषण से कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हो सकती है।
दीपावली पर पटाखे जलाने तथा खेतों में पराली जलाने के कारण दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है और एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। लोगों की सांस और आंखों की खुजली की परेशानी बढ़ गई है।

रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को बताया कि हर साल दिवाली और सर्दियों के समय उत्तरी भारत में पराली जलाने, पटाखों, दूसरी वजहों से दिल्ली और पूरे इंडो गैंजेटिक बेल्ट में स्मॉग होता है और कई दिनों तक विजिबिलिटी बहुत खराब रहती है। इसका सांस के स्वास्थ्य पर बहुत असर होता है।
उन्होंने कहा कि अध्ययन से जानकारी मिली है कि जब भी प्रदूषण का स्तर ज्यादा होता है तो उसके कुछ दिन बाद बच्चों और व्यस्कों में सांस की समस्या की इमरजेंसी विजिट बढ़ जाती है। प्रदूषण के कारण दिल्ली के सभी अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.