November 2, 2026

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया निशुल्क हृदय रोग शिविर का उद्घाटन

Camp

श्री सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से रविवार को रायपुर स्थित साईं ग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल में निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। इस दौरान गुजरात से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हृदय रोगों से संबंधित जांच और चिकित्सा परामर्श का लाभ उठाया। आयोजन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में संगठन की इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर संगठन की ओर से बताया गया कि शिविर में जांच के दौरान गंभीर हृदय रोग से पीड़ित पाए जाने वाले मरीजों के आगे के उपचार और ऑपरेशन की व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखंड के जरूरतमंद और गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक चैरिटेबल अस्पताल खोलने की तैयारी कर रहा है।

संगठन के स्टेट प्रेसिडेंट भारत झवारकर ने बताया कि संगठन विभिन्न सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। संगठन की विशेषता है कि वह किसी भी प्रकार के सेवा कार्य के लिए आर्थिक सहायता या चंदा नहीं लेता है। उन्होंने कहा कि सेवा और मानव कल्याण की भावना से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री

 प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मिनिस्टर

भारत झवारकर , आयोजक

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.