November 2, 2026

दिवाली पर परिवहन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सरकार सक्रिय, बातचीत से सुलझेंगी समस्याएं: सीएम धामी

CM

दिवाली के त्योहारी सीजन में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उत्तराखंड सरकार सक्रिय हो गई है। परिवहन से जुड़ी समस्याओं और संभावित गतिरोध को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकार सभी पक्षों के साथ बातचीत कर समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि परिवहन से जुड़े इस मुद्दे पर परिवहन मंत्री पहले ही संबंधित पक्षों के साथ वार्ता कर चुके हैं। सरकार का रुख सकारात्मक है और सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि यदि कहीं भी कोई चुनौती या गतिरोध सामने आता है तो उसका समाधान बातचीत के माध्यम से निकाला जाएगा। त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार संवाद के जरिए सभी मुद्दों को जल्द सुलझाने का प्रयास कर रही है, ताकि दिवाली के दौरान यात्रियों की आवाजाही प्रभावित न हो और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा मिल सके।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.