Recent Posts

February 9, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस ने अडानी समूह मामले को लेकर प्रदर्शन किया।

देहरादून 6 फरवरी 2023,

हिंडनबर्ग शोध द्वारा अडानी समूह पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने पूरे देश में प्रदर्शन किया हैं। भाजपा की जनविरोधी कार्यशैली के खिलाफ आज देश के विभिन्न शहरों में भारतीय स्टेट बैंक और जीवन बीमा निगम कार्यालयों के बाहर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रकट किया गया।

भाजपा की इस जनविरोधी कार्यशैली के खिलाफ आज उत्तराखंड कांग्रेस ने देश के प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक की सुभाष रोड़, देहरादून स्थित मुख्य शाखा पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा की अडानी समूह पर लगाए गए आरोपों के संबंध में देश के प्रधानमंत्री कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। निवेशकों का करोड़ों रुपया डूब चुका है, देश के बैंको और भारतीय जीवन बीमा निगम का हजारों करोड़ अडानी की कंपनियों में लगा हुआ है। मोदी सरकार विश्व के इस सबसे बड़े वित्तीय घोटाले पर सदन में चर्चा से भागने के साथ-साथ ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच से भी बचने की कोशिश कर रही है।

धरना प्रदर्शन में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, उत्तराखंड के पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह , सूर्यकांत धस्माना, कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने भागीदारी की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.