June 28, 2026

प्रधानमंत्री के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं था। केंद्रीय सरकार लोकतांत्रिक तरीके से संसद नहीं चलाना चाहती: मल्लिकार्जुन खड़गे 

Delhi 06 February 2026,

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार ु आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्यसभा में 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं था। केंद्रीय सरकार लोकतांत्रिक तरीके से संसद नहीं चलाना चाहती। विपक्ष द्वारा उठाए गए का जवाब देने के बजाय विपक्षी दलों पर आरोप लगाते रहे। ।

संवाददाताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के राज्यसभा में दिए गये भाषण पर प्रतिक्रिया देने के सवाल पर खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, ”प्रधानमंत्री जी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी जितनी निम्न स्तरीय बात उन्होंने बोली है, उन बातों का मैं जरूर जवाब देना चाहता हूं। क्योंकि झूठी बातों को दोहराना उनका हमेशा से एक काम रहा है। संसद में उनके 97 मिनट के भाषण में, हमारी बातों पर भी उत्तर नहीं दिया गया। सिर्फ 100 साल की, 75 साल कीएक, 50 पचास साल की बात करते रहे।

खड़गे ने कहा, जनरल मनोज नरवणे की पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई, लेकिन बात को नकाराना विशेषाधिकार का हनन है। सच्चाई तो ये है कि पिछले कुछ दिनों से मोदी जी परेशान हैं, क्योंकि एपस्टीन फाईल में मोदी जी से जुड़ी बातें सामने आ गई हैं। जिसके बाद मोदी जी ने ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए और ट्रेड डील कर दी। देश के अन्नदाता, किसानों को बलि चढ़ा दिया। मोदी जी हमारे लोगों को ग़रीब बना रहे है अमेरिका के किसानों को अमीर बना रहे हैं। । अमेरिका की कृषि मंत्री इस डील से बहुत खुश हैं। उन्होंने खुद कहा है कि इस डील से हमारे पास खूब पैसा आएगा और अमेरिका की रूरल इकनॉमि डेवलप हो जाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.