November 19, 2026

उत्तराखंड: हरीश धामी के नरबलि वाले बयान पर भाजपा का पलटवार

Honey Pathak

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी के नरबलि संबंधी बयान को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने विधायक के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और हरीश धामी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को अपनी बात मर्यादा में रहकर रखनी चाहिए और जनता की प्रतिक्रिया का जवाब भी संयम के साथ देना चाहिए।

हनी पाठक ने आरोप लगाया कि हरीश धामी का नरबलि संबंधी बयान कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए आपातकाल, सिख विरोधी दंगों और संसद भवन के सामने संतों के आंदोलन की घटनाओं का उल्लेख किया। पाठक ने दावा किया कि इन घटनाओं के दौरान कई लोगों की जान गई थी।

उन्होंने संतों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय संतों ने गौहत्या और संतों के साथ अन्याय को लेकर कांग्रेस के खिलाफ श्राप दिया था कि पार्टी दोबारा सत्ता में नहीं आएगी।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता से कभी नाराजगी तो कभी प्यार मिलता है, लेकिन उन्हें हर परिस्थिति में अपनी भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने हरीश धामी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनका हाथ गुंडों के साथ है।

हनी पाठक, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.