February 8, 2026

उत्तराखंड क्रांति दल ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपना घोषणापत्र जारी किया।

देहरादून 18 दिसंबर 2021,

देहरादून: उत्तराखंड के क्षेत्रीय दल, उत्तराखंड क्रांति दल ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपना घोषणापत्र जारी किया।केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने यूकेडी का चुनाव 2022 घोषणा पत्र जारी किया है।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि, उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना के पीछे सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि यहां की जनता को लगता था कि उत्तर प्रदेश में रहकर इस पर्वतीय क्षेत्र का विकास इसलिए नहीं हो पाता है क्योंकि लखनऊ और दिल्ली में बैठे नेता और नौकरशाह पहाड़ के भूगोल को नहीं जानते और वह यहां की नदियों जंगल और संस्कृति भाषा को नहीं जानते।

काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राजधानी का सवाल उत्तराखंड क्रांति दल के लिए सबसे महत्वपूर्ण है और उत्तराखंड क्रांति दल गैरसैंण को पहाड़ की आत्मा मानती है, ऐसे में हमारा शुरू से ही मानना रहा है, कि गैरसैंण राजधानी एक जगह का नाम नहीं है, क्योंकि यह पहाड़ में विकास के विकेंद्रीकरण का दर्शन भी है । यूकेडी ने स्वत: रोजगार, पलायन, कठोर भू कानून, शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा भी घोषणा पत्र में प्रमुखता से उठाया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.