June 24, 2026

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने शिक्षा सचिव को खिलाड़ी और कलाकारों के संबंध में पत्र जारी किया।

देहरादून 6 दिसंबर 2022,

समाचार पत्र में “खिलाड़ी और कलाकार लोडर में ठूँस कर लाये गए” प्रकाशित खबर पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने शिक्षा सचिव को एक पत्र जारी किया है।

उन्होंने कहा कि क्यों इतनी लापरवाही से इस प्रकार से उन खिलाड़ियों को लाया गया जोकि राज्यस्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही थी।

आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि बालिकाओं के साथ, जो कि खिलाड़ी और कलाकार हैं बहुत ही गलत बर्ताव है और शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यह बहुत संवेदनशील मामला है उन बालिकाओं के साथ ऐसे में कोई भी घटना घटित हो सकती थी । ऐसे मामलों में आयोग लापरवाही कतई बर्दाश्त नही करेगा।

उन्होंने इस मामले में त्वरित जांच के साथ कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि कृत कार्रवाई से आयोग को भी अवगत कराया जाए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.