June 24, 2026

अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

देहरादून 06 दिसंबर 2022,

देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत उत्तराखंड शासन संवेदनशील एवं सक्रिय है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का कार्यक्रम 9 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित है। वें दून विश्वविद्यालय सहित अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगीं। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को राष्ट्रपति के आगमन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति जी के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सचिव हरीश चन्द्र सेमवाल, प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन, डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.