June 25, 2026

उधमपुर से दुर्ग जा रही उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20848 में शुक्रवार दोपहर में अचानक दो वातानुकूलित बोगियों में लगी आग।

देहरादून 260नवंबर 2021,

मध्यप्रदेश: उधमपुर से दुर्ग जा रही उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20848 में शुक्रवार दोपहर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन को हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास रोका गया था। आग बुझाने के लिए मुरैना और आसपास के क्षेत्र की दमकलों को बुलाया गया था। जीआरपी और जिला पुलिस के जवान भी वहां पहुंच गए थे।

उधमपुर एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बन गई। ट्रेन की दो वातानुकूलित बोगियों में आग लग गई। एक बोगी पूरी तरह जल गई है। अन्य बोगियों में भी आग से क्षति हुई है।

आग बुझाने के लिए ट्रेन को मुरैना के पास हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कई यात्रियों का सामान जल गया। शाम करीब पांच बजे के बाद इसे ग्वालियर के लिए रवाना किया गया जहां क्षतिग्रस्त डिब्बों को बदलने के लिए डिब्बों को तैयार कर दिया गया था।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.