October 7, 2026

बसंत विहार चोरी कांड का खुलासा, नेपाली गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार

Police

देहरादून में बसंत विहार क्षेत्र में घर में नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी व ज्वैलरी चोरी करने के मामले का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए नेपाली मूल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दिनेश सुनार (27) को घटना में प्रयुक्त सफेद अर्टिगा कार HR55 BB1055 के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली में टैक्सी चलाता है और टैक्सी की आड़ में नेपाली मूल के अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य घरेलू काम के बहाने घरों की रेकी करते थे। आरोपी दिनेश अपने साथियों को टैक्सी से घटनास्थल तक लाने और वापस ले जाने का काम करता था।
आरोपी के कब्जे से 27,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। मामले में भरत थापा समेत तीन अन्य आरोपी वांछित हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

शेखर चन्द्र सुयाल एसपी सिटी देहरादून

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.