November 22, 2026

आईआईटी खड़गपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह में प्रधानमंत्री बोले, ब्रेक द लिमिट अनलॉक द पॉसिबिलिटीज,

West Bengal 21 November 2026,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के इस प्लैटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि, अपनी स्थापना के 75 सालों में, आईआईटी खड़गपुर ने बहुत सारे माइल-स्टोन्स बनाए हैं। और इन 75 वर्षों में भारत ने बैलगाड़ी से लेकर के बुलेट ट्रेन तक, डाक पत्रों से लेकर के सोशल मीडिया मैसेज तक, बहुत कुछ बदलते हुए देखा है। और इन बदलावों के हर दौर में देश के पहले आईआईटी के तौर पर, आईआईटी खड़गपुर ने अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश की आज़ादी के बाद भारत को अपनी इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इंजीनियर की जरूरत थी। जैसे-जैसे देश की सांइटिफिक कैपेबिलिटीज बढ़ीं, यहां के ग्रैजुएट्स ने, हमारे स्पेस एंड ऑटोमेटिक एनर्जी प्रोग्राम को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। फिर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का युग आया, ग्लोबल इकोनामी के नए अवसर आए, तो यहां से निकले युवाओं ने देश की सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री को सशक्त किया। दुनिया की बड़ी- बड़ी कंपनियों का नेतृत्व करने में भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री ने कहा राष्ट्र भी अपनी क्षमताओं को तभी पहचानते हैं, जब वे अपनी सोच की सीमाओं को तोड़ते हैं। और पिछले कुछ वर्षों में भारत ने यही करके दिखाया है। भारत ने डंके की चोट पर कहा-ब्रेक द लिमिट अनलॉक द पॉसिबिलिटीज. मैं आपको इसके कुछ उदाहरण भी आज बताता हूं। 20 साल पहले तक हमारे देश में गरीबी को एक परमानेंट प्रॉब्लम समझा जाता था। गरीबी हटाने के नारे लगते थे। लेकिन, इसके बाद जब भी पॉलिसी लेवल पर कुछ होना होता था, तो पूरा का पूरा सिस्टम बस फाइल बनाकर बैठ जाता था। जब हम सरकार में आए, तब भी स्थितियां तो यही थी और मैंने लाल किले से कहा कि मैं गरीबों के लिए शौचालय बनाऊंगा। टॉयलेट एक गरीब के लिए, एक गरीब माता-बहन के लिए कितनी बड़ी जरूरत है। ऐसी ही सोच के कारण पूरा देश ऐसी अनेक सारी फैसिलिटीज से वंचित रहा। 12 साल में हमने यही सोच बदली। हमने गरीबों को सशक्त किया। वर्ल्ड बैंक ने कहा है, सिर्फ 12 साल में भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

प्रधानमंत्री ने स्पेस सेक्टर का उदाहरण देते हुए कहा, हमारे देश में एक लिमिटेड प्लेटफॉर्म इसरो का था, जिसमें एंट्री ही काफी हद तक रेस्ट्रिक्टेड होती थी। इस सेक्टर में हमारे यंग इनोवेटर्स को भी मौका मिलना चाहिए। हमने भारत के स्पेस सेक्टर को भारत के नौजवानों के लिए खोल दिया और आज आप देखिए, आईआईटी खड़गपुर से निकले एक स्टूडेंट पवन ने स्काईरूट एरोस्पेस बनाकर भारत को पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च करने का गौरव दिया है। आज ऐसे बहुत सारे स्पेस स्टार्टअप्स भारत के स्पेस प्रोग्राम को नई स्पीड से आगे बढ़ा रहे हैं।

इसी तरह 4 साल के अंदर देश में ढेर सारी सेमीकंडक्टर फैसिलिटीज शुरू हुईं हैं। भारत आज चिप्स का एक्सपोर्ट करने लगा है। आज आपके पुराने स्टूडेंट्स ऐसी कई फैसिलिटीज को चला रहे हैं, उनकी लीडरशिप, उनका एक्जीक्यूशन, वे लोग कर रहे हैं। और आप पक्का मानिए दोस्तों, आपके लिए तो अवसर ही अवसर है। चिप से लेकर के शिप तक, सबकुछ यहीं होगा, आप जैसे नौजवानों के हाथों से होगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.