June 24, 2026

एशियाई खेलों के पदक विजेता और महाभारत सीरियल के भीम का निधन।

देहरादून 08 फरवरी 2022,

मुम्बई : महाभारत सीरियल में भीम के पात्र को अभिनीत करने वाले प्रवीण कुमार का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रवीण कुमार डिस्कस थ्रो , एथलीट थे। वह चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता रहे हैं।

प्रवीण कुमार ने अपने कद-काठी और मजबूत शरीर के दम पर एक खिलाड़ी के रूप में करियर की शुरुआत की थी। फिर हिंदी फिल्मों का रुख किया। कई फिल्मों में विलेन का रोल किया, लेकिन ख्याति मिली महाभारत से, जिसमें भीम का रोल निभाया था। प्रवीण कुमार ने अपने एक्टिंग करियर में अमिताभ बच्चन और जितेंद्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया।

प्रवीण कुमार की पहली फिल्म 1981 में बनी रक्षा थी। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म मेरी आवाज सुनो भी आई। इन दोनों ही फिल्मों में उनके साथ जितेन्द्र थे। वे अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘शहंशाह’ में भी वे काम कर चुके हैं। प्रवीण ने चाचा चौधरी सीरियल में साबू का रोल भी निभाया था।

अभिनय के पेशे में कदम रखने से पहले प्रवीण कुमार डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता रहे हैं। एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता है। उन्होंने दो ओलंपिक खेलों 1968 मेक्सिको और 1972 म्यूनिख खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अर्जुन अवार्डी भी हैं। प्रवीण कुमार सीमा सुरक्षा बल में डिप्टी कमांडेंट भी थे।

प्रवीण कुमार की चर्चित फिल्मेंकरिश्मा कुदरत का, युद्ध, ज़बरदस्त, सिंघासन, खुदगर्ज, लोहा, मोहब्बत के दुश्मन, इलाका चर्चित फिल्में थीं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.