June 24, 2026

कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में “ए न्यू इकोनॉमिक विजन फॉर इंडिया” मसौदा प्रस्ताव पेश।

देहरादून 25 फरवरी 2023,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। जनता का कल्याण और देश की सेवा की भावना ही हमें शक्ति और ऊर्जा देती है। इन सिद्धांतों के साथ, कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता पार्टी के साथ मज़बूती से खड़े हैं।

रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे 85वें महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस ने “ए न्यू इकोनॉमिक विजन फॉर इंडिया” मसौदा प्रस्ताव पेश किया। यह भारत के जीवन स्तर और आर्थिक गतिशीलता और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से संबंधित है। इसमें कांग्रेस ने वादा किया कि पार्टी “एक नई शुरुआत करेगी, जैसा कि हमने 1991 में किया था।” पार्टी ने आश्वस्त किया कि राष्ट्र निर्माण में सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जाएगा।

मसौदे में कहा गया है कि “हमें एक नए आर्थिक प्रदर्शन जरूरत है जो औसत भारतीय के जीवन स्तर, आर्थिक गतिशीलता और बेहतर भविष्य की आशाओं से सीधे संबंधित हो। हमें ऐसे आर्थिक उपायों की जरूरत है जो औसत भारतीय की वर्तमान और अपेक्षित समृद्धि को दर्शाता होगा। हर निर्णय का मूल्यांकन इस आधार पर किया जाएगा कि लोगों के लिए नौकरियों, आय, स्वस्थ जीवन स्तर और आजीविका के संदर्भ मे कितना खरा उतरता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस अवसर पर संदेश दिया कि, कांग्रेस पार्टी का 85वां अधिवेशन हमारी साझी विरासत की एक झलक है। हमारे मूल्य और सबको सम्मान देने की हमारी संस्कृति ही हमारी असली शक्ति है।

दलित, आदिवासी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय, महिला और युवाओं को प्रतिनिधित्व देना हमारा लक्ष्य है। देश में बने नफ़रत और कट्टरता के माहौल के ख़िलाफ हम लड़ते रहेंगे। गरीबों, किसानों, मज़दूरों और वंचितों की आवाज़ हम उठाते रहेंगे। जन-जन तक हम कांग्रेस का ये संदेश पहुंचाएंगे।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.