June 24, 2026

कांग्रेस जनों ने रंगों का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।

देहरादून 09 मार्च 2023,

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस जनों द्वारा रंगों का त्योहार बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली भाईचारा, मिलन का त्योहार है। इस होली पर आप रंगो के साथ, अपने प्यार का रंग भी शामिल करें। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंगो को और प्रगाढ़ करें। रंगों का त्योहार होली और बसंत के त्योहार पर समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। गोगी ने कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, गरिमा माहरा दसौनी, प्रिया थापा, राजेश चमोली, शीषपाल बिष्ट, नीरज त्यागी, आशा मनोरमा शर्मा, सुनीता तनेजा, नजमा खान, मीना बिष्ट, सावित्री थापा, मनमोहन शर्मा, पूनम कण्डारी, आरुषि सुन्द्रियाल, ओबीसी महानगर देहरादून के अध्यक्ष मनीष वर्मा, नीरज त्यागी, मोहन काला, अनिल नेगी, ललित भद्री, सुलेमान, सरदार देवेन्द्र सिंह, हेमराज सिंह, सौरभ थापा, अनूप पासी, शान्ति रावत, अनुराधा तिवारी, शिवम, अभिषेक तिवारी शैलेन्द्र करगेती, फहीम आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.