June 30, 2026

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है।

देहरादून 22 मई 2022,

दिल्ली: केंद्र सरकार ने जनता को मंहगाई की मार से राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती की है। केंद्र सरकार के केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती करने के बाद पेट्रोल 9.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

कांग्रेस पार्टी के नेता ने मंहगाई के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए कहा कि , पिछले दो महीने में पेट्रोल की कीमतें जितनी बढ़ी हैं, सरकार ने उससे कम ही कटौती की है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है, क्योंकि दो महीने पहले पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर थी। इस दौरान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपए प्रति लीटर से भी अधिक की वृद्धि की है ।और अब 9.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.