June 30, 2026

उत्तराखण्ड में पर्यटन क्षेत्र में ज्यादा निवेश किया गया : 2016 से अब तक कुल 4582.17 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

देहरादून 22 मई 2022,

निवेशकों द्वारा उत्तराखण्ड में पर्यटन क्षेत्र में ज्यादा निवेश किया गया । 2016 से अब तक कुल 4582.17 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार राज्य में पर्यटन क्षेत्र में निवेश लाने की दिशा में हर संभव कार्य कर रही है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के आतिथ्य क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश किया गया है। 2016 से अब तक कुल 4582.17 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। जबकि दुबई दौरे के समय भी निवेशकों ने उत्तराखंड में निवेश की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 995 इकाइयां जिनमें होटल, मोटल, रिसॉर्ट, रेस्तरां और मनोरंजन पार्क और वाहन पार्किंग शामिल हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड ने नई पर्यटन नीति को लागू किया गया है। उत्तराखण्ड निवेश के कई अवसर प्रदान करता है जिसमें गंतव्यों को साहसिक, जल ‌क्रीड़ा, आतिथ्य, प्रकृति और वन्यजीव, स्वास्थ्य, कायाकल्प, ग्रामीण पर्यटन के रूप में विभाजित किया गया है।

उन्होने बताया कि पर्यटन नीति में सिंगल विंडो सिस्टम, सब्सिडी और निवेश के लिए प्रोत्साहन को भी मुख्य रूप से जोड़ा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से निकटता अपने विशाल पर्यटक आगमन के साथ-साथ निवेशकों के लिए समर्पित रिलेशनशिप मैनेजरों को उनके निवेश जीवन चक्र के माध्यम से मार्गदर्शन करने के लिए उत्तराखण्ड को पर्यटन से जुड़े निवेश के लिए सबसे अधिक मांग वाला राज्य बनाता है।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.