June 30, 2026

कांग्रेस नेतृत्व ने असंन्तुष्ट कांग्रेस नेताओं को मनाने के प्रयास किए तेज।

देहरादून 12 अक्टूबर  2021,

दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति की प्रस्तावित बैठक से पहले पार्टी में जी-23 नेताओं और कांग्रेस नेतृत्व के बीच समझौता कराने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

आगामी सीडब्ल्यूसी की बैठक में असंतुष्ट ग्रुप से जुड़े नेताओं की प्रमुख मांग मानी जा सकती है। नाराज नेताओं की सबसे प्रमुख मांग कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों को मंजूरी देने की है। खबरों के मुताबिक पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ‘दूतों’ के जरिए G-23 नेताओं के संपर्क में हैं। इसमें प्रमुख नाम कमलनाथ का बताया जा रहा है, जो असंतुष्ट नेताओं से बात कर रहे हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.