June 24, 2026

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत।

देहरादून 30 अक्टूबर 2021,

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री देहरादून में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक तथा मुख्यमंत्री घस्सयारी कल्याण योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री खजानदास, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता ममगाईं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश भट्ट, श्री कुलदीप कुमार, डीजीपी श्री अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार एवं डीआईजी श्री जन्मेजय खंडूरी ने भी केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.