April 15, 2026

गेहूं खरीद सीजन शुरू, किसानों से पंजीकरण की अपील

ऊधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा में गेहूं की सरकारी खरीद का प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने नवीन मंडी समिति पहुंचकर गेहूं क्रय केंद्रों का उद्घाटन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने खटीमा की नवीन मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्रों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तौल मशीनों और बारदाने की उपलब्धता का निरीक्षण किया और अधिकारियों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस सत्र के लिए खटीमा ब्लॉक में विभिन्न सरकारी एजेंसियों (जैसे खाद्य विभाग, यूसीएफ, और एनसीएफ) के कुल 35 क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। इनमें से लगभग 75 प्रतिशत केंद्र मंडी परिसर में ही स्थापित किए गए हैं। सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,425 प्रति क्विंटल है।अजय मौर्य ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपना पंजीकरण पोर्टल पर कराएं और अपनी फसल को सुखाकर और साफ करके केंद्रों पर लाएं ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।

अजय मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.