June 25, 2026

नीति घाटी लहर की चपेट में चपेट में पारा माइनस -15 डिग्री ।

देहरादून 17 दिसंबर 2021,

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा से सटे हुए नीति घाटी जबरदस्त शीत लहर की चपेट में है। यहां नदी, नाले, झरने, रास्ते, पहाड़ हर तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. बहते नाले हो या पहाड़ से गिरते झरने या फिर टपकती पानी की बूंदें… सब मोटे कठोर बर्फ में तब्दील हो चुकी है। यहां पारा माइनस -15 डिग्री तक लुढ़क चुका है। पूरी नीति घाटी इस समय सफेद चादर में लिपट चुकी है। ोोोसड़क मार्ग बर्फबारी के कारण बंद हो चुके हैं. जहां तक नजर घुमाओं सभी तरफ बर्फ की चादर बिछी है।
बर्फबारी की वजह से सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुकी है. सड़कों पर चलना भी खतरनाक साबित हो रहा है. इस समय नीति घाटी पूरी तरह से खाली हो चुकी है, लेकिन यहां भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवान आज भी तैनात हैं।

ठंड के चलते भले ही घाटी खाली हो चुकी हो लेकिन अभी भी नीति से 20 किलोमीटर पहले मलारी में कुछ लोग मौजूद हैं, जिनका कहना है कि यहां रहना बहुत मुश्किल है.

नीति घाटी में बहने वाली धौलीगंगा धीरे-धीरे जम रही है. आधी से ज्यादा धौलीगंगा पूरी तरह से जम चुकी है लेकिन अभी सर्दी और बढ़ती तो यह पूरी तरह से जम जाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.