June 27, 2026

प्रधानमंत्री ने भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई।

देहरादून 06 अप्रैल 2023,

भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।

उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के कोख से जन्मी और लोकतंत्र के अमृत से पोषित है। देश के लोकतंत्र व उसके संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए काम कर रही है।

भाजपा को विकास, विश्वास और नए विचार का पर्याय बताते हुए प्रधानमंत्री ने मुफ्त राशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि सामाजिक न्याय उनकी पार्टी की विचारधारा का आधार है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, विपक्षी दलों की कार्यसंस्कृति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद तक सीमित रही है। विपक्षी दलों को समाज की चिंता नहीं की जबकि भाजपा सामाजिक न्याय को जीती है, उसकी भावना के अनुरूप कार्य करती है। 80 करोड़ गरीबों को बिना भेदभाव मुफ्त राशन मिलना सामाजिक न्याय का ही प्रतिबिंब है। 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बिना भेदभाव 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलना सामाजिक न्याय की ही सशक्त अभिव्यक्ति है।”

उन्होंने कहा, कांग्रेस जैसी पार्टियों की संस्कृति छोटा-छोटा सोचना, छोटे सपने देखना और उससे भी कम हासिल करके खुशियां मनाना है। खुशी मतलब एक दूसरे की पीठ थपथपाना है। भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है बड़े सपने देखना और उससे भी ज्यादा हासिल करने के लिए जी जान से खप जाना।”

भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल स्थापना दिवस से 14 अप्रैल तक “विशेष सप्ताह” मनाने का फैसला किया है। भाजपा देश में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मशताब्दी- दिवस और 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉक्टर बी.आर. आंबेडकर की जयंती मनाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.