October 5, 2026

भारत को अगले चार साल के लिए संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के लिए चुन गया।

देहरादून 06 अप्रैल 2023,

भारत को अगले चार साल के लिए संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के लिए चुन लिया गया, जिसका कार्यकाल अगले साल जनवरी से शुरू होगा।

समाचार एजेंसी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के चुनाव में भारत को 53 वोटों में से 46 वोट प्राप्त हुए। वहीं साउथ कोरिया को 23 वोट, चीन को 19 वोट और संयुक्त अरब अमीरात को 15 वोट मिले। 2 सीटों के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में थे। भारत का चुनाव गुप्त मतदान से हुआ है। वहीं अर्जेंटिना, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया, यूक्रेन, यूनाइडेट रिपब्लिक ऑफ तंजानिया और अमेरिका निर्विरोध चुने गए हैं.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कड़े मुकाबले में इस बड़ी जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया- भारत को 1 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले 4 साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय के लिए चुना गया। टीम को एक प्रतिस्पर्धी चुनाव में इतनी मजबूती से जीत हासिल करने के लिए बधाई।

संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग का गठन 1947 को किया गया है। इस निकाय में संयुक्त राष्ट्र के 24 सदस्य देश शामिल होते हैं, जिन्हें एक समान भौगोलिक वितरण के आधार पर यूएन इकोनॉमिक और सोशल काउंसिल की ओर से चुना जाता है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.