October 3, 2026

एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया:लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता,

Delhi 03 October 2026,

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारत ने अपना गोल्ड मेडल सफलता पूर्वक पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हराकर जीता है। भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास का मेंस क्रिकेट में दूसरा गोल्ड मेडल जीता है।

भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारत ने टॉस जीता पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211/6 का स्कोर बनाया, जिसमें अभिषेक शर्मा (61) और तिलक वर्मा (51) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने 96 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। तिलक वर्मा टी-20 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दो बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने।

अभिषेक शर्मा तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। पाकिस्तान 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बना पाया 19 रनों से मैच हार गया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा है। वहीं श्रीलंका ने ब्रॉन्ज मेडल श्रीलंका ने जीता है.

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.