संयुक्त राष्ट्र महासभा में मौत की सजा पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित:भारत, अमेरिका ,चीन, मिस्र, ईरान ने किया विरोध,
Delhi 15 November 2026,
संयुक्त राष्ट्र महासभा में मौत की सजा पर रोक लगाने के प्रस्ताव पर मतदान हुआ भारत, अमेरिका और चीन समेत 33 देशों ने इसके खिलाफ वोट दिया, जबकि 133 देशों ने समर्थन किया। 16 देश मतदान से दूर रहे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में मौत की सजा पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित हो गया है। 13 नवंबर को हुए मतदान में 133 देशों ने इसके समर्थन में वोट दिया। प्रस्ताव में सभी देशों से मृत्युदंड के इस्तेमाल पर रोक लगाने और इसे समाप्त करने की दिशा में कदम उठाने की अपील की गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्य देशों ने मेक्सिको की ओर से पेश किए गए मृत्युदंड पर रोक संबंधी प्रस्ताव पर मतदान किया। मतदान के दौरान 133 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में, 33 देशों ने विरोध में मतदान किया, जबकि 16 देशों ने मतदान भाग नहीं लिया।
भारत, अमेरिका बहरीन, चीन, मिस्र, ईरान, इराक, जापान, कुवैत, मालदीव, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब आदि देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।ययतयह प्रस्ताव मेक्सिको ने पेश किया था. इसमें सभी देशों से अपील की गई थी कि वो फांसी देने पर रोक लगाएं. इसका मकसद धीरे-धीरे मौत की सजा खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ना है।
भारत में मौत की सजा कानून का हिस्सा है, लेकिन यह हर अपराध में नहीं दी जाती। सुप्रीम कोर्ट के नियम के मुताबिक, इसे सिर्फ सबसे गंभीर मामलों यानी ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामलों में ही दिया जा सकता है।
संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में कहा गया कि 18 साल से कम उम्र में अपराध करने वाले लोगों को मौत की सजा नहीं दी जानी चाहिए. अगर अपराध के समय किसी व्यक्ति की उम्र तय नहीं हो पाती है, तब भी उसे फांसी नहीं दी जानी चाहिए. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, मानसिक या बौद्धिक रूप से दिव्यांग लोगों और बुजुर्गों को भी मौत की सजा से छूट देने की अपील की गई। प्रस्ताव में देशों से उन अपराधों की संख्या कम करने को भी कहा गया, जिनके लिए फांसी दी जा सकती है। ऐसे नियमों को हटाने की अपील की गई, जिनमें किसी अपराध के लिए मौत की सजा देना अनिवार्य होता है।
