November 15, 2026

संयुक्त राज्य अमेरिका में शुक्रवार को एफएए ने देशभर में हवाई उड़ानों के संचालन पर लगाई रोक:4,700 से ज्यादा उड़ानें रद्द,

Delhi 14 November 2026,

अमेरिका में 13 नवंबर को एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) केंद्रों के बीच कम्युनिकेशन सिस्टम में आई गड़बड़ी के बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) को देशभर के एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया। और एफएए ने सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अमेरिकी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों के लिए नेशनल ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया। इस फैसले से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए।स्थिति संभालने के बाद करीब पांच घंटे के बाद अमेरिकी समय के अनुसार शुक्रवार रात ईस्टर्न टाइम 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) के बाद उड़ानों से प्रतिबंध हटाते हुए उड़ानें पुनः संचालित कर दी गई। लेकिन विमान सेवाएं सामान्य नहीं हो सकीं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, इस तकनीकी संकट के चलते शुक्रवार को 4,700 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 10 हजार उड़ानों में देरी हुई। शनिवार के लिए भी सैकड़ों उड़ानें पहले ही रद्द करनी पड़ीं।

13 नवंबर को कई एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल केंद्रों के बीच कम्युनिकेशन में समस्या सामने आने के बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी अमेरिकी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों के लिए नेशनल ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया। इस आदेश के बाद जमीन पर मौजूद विमान अगले आदेश तक उड़ान नहीं भर सकते थे। हालांकि, जो विमान पहले से हवा में थे, उन्हें सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचने की अनुमति दी गई।

इस संबंध में अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि, एफएए के कम्युनिकेशन नेटवर्क में समस्या आई थी। उनके मुताबिक, नेटवर्क के स्विच और राउटर पर डेटा का दबाव बढ़ने से वे ठीक से काम नहीं कर पाए। इससे सूचनाओं में गड़बड़ी पैदा हुई और विमान संचालन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी। कम्युनिकेशन सिस्टम में अचानक आई खराबी के बाद साइबर हमले की आशंका भी जताई गई। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने शुरुआती जांच में किसी साइबर अटैक का संकेत नहीं मिलने की बात कही।

9/11 के बाद दूसरी बार देशभर में ऐसा बड़ा ग्राउंड स्टॉप;

अमेरिका में देशभर की उड़ानों को रोकने की यह 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद दूसरी बड़ी घटना बताई गई है। इससे पहले जनवरी 2023 में एफएए के एनओटीएएम सिस्टम में तकनीकी खराबी आई थी। यह सिस्टम पायलटों को उड़ान से जुड़ी जरूरी सुरक्षा सूचनाएं उपलब्ध कराता है। उस समय भी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था।

अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी के मुताबिक, शुक्रवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) पर अमेरिकी एयरस्पेस दोबारा खोल दिया गया। इसके बाद विमानों का संचालन धीरे-धीरे शुरू हुआ।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.