November 15, 2026

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का दावा: मेरा फोन प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं,

Delhi 14 November 2026,

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि, मेरा फोन प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं? राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट करने चुनौती दी है। वन टू वन बहस से यह साबित हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है, देश विरोधी कौन है और कब से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।

‘आस्क मी’ सेशन के दौरान राहुल से पूछा गया था कि जब बीजेपी संसद में बहस के लिए तैयार हैं। सार्वजनिक बहस पर जोर क्यों दे रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा कि लोकसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है।उनका माइक बंद कर दिया जाता है। सत्ता पक्ष के सांसदों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाता है। उन्हें देश के किसानों से जुड़े कृषि कानूनों, वोट चोरी, एसआईआर, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन जैसे मुद्दों पर बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वह लंबे भाषणों वाली बहस नहीं चाहते, बल्कि सीधी बातचीत चाहते हैं। जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे से सवाल-जवाब कर सकें।

राहुल गांधी ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि, वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी और मैं आमने-सामने बैठें। दोनों के बीच सीधे सवाल-जवाब हों। उन्होंनें कहा कि बहस के लिए गौतम अडानी या आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को जज बनाया जा सकता है। इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

राहुल की चुनौती को बीजेपी नेताओं ने खारिज करते हुए उन पर संसद में बहस से बचने का आरोप लगाया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि संसद बहस के लिए पहले से उपलब्ध मंच है और राहुल को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर गंभीरता और जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.