November 15, 2026

देहरादून: पटेलनगर लूटकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Arrest

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में हुई 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले को लेकर एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बयान जारी कर पुलिस कार्रवाई और जांच के आधार के संबंध में जानकारी दी।

एसपी सिटी ने बताया कि पूरे मामले में पीड़ित वादी के बयान, लगाए गए आरोपों, घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों, प्रत्यक्षदर्शियों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले सभी साक्ष्यों को शामिल किया जाएगा और मामले की निष्पक्षता से जांच जारी है।

मामले में बजरंग दल से जुड़े सिद्धांत बडोनी का नाम सामने आने के बाद संगठन को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। इस पर एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के किसी संगठन से जुड़े होने मात्र से उसके व्यक्तिगत कृत्य को पूरे संगठन से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के कृत्य के लिए पूरे संगठन को जिम्मेदार ठहराना संगठन की मानहानि के समान है।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की सोशल मीडिया सेल ऐसे लोगों पर नजर रख रही है, जो इस मामले को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

एसपी सिटी ने कहा कि मामले में अभी जांच और कार्रवाई जारी है। आगे जो भी साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस और प्रत्यक्षदर्शियों से जुड़ी जानकारी सामने आएगी, उसे जांच में शामिल किया जाएगा। उन्होंने अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी किए जाने की बात कही।

शेखर सुयाल, एसपी सिटी देहरादून

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.