पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र ने श्रद्धासुमन किए अर्पित,
Delhi 15 November 2026,
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और अन्य नेताओं ने आज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी नई दिल्ली स्थित पंडित नेहरू के स्मारक शांति वन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नेताओं ने पुष्प अर्पित किए और तिरंगे गुब्बारे भी छोड़े। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज पूरा देश याद कर रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, संसद सदस्य, पूर्व संसद सदस्य, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह तथा राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के इस चित्र का अनावरण 5 मई, 1966 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष (तत्कालीन संसद भवन) में किया गया था।
