October 2, 2026

कैप्टन स्मित मच्छार की ताजा हेल्थ अपडेट, भारतीय पायलट जिन्होंने 174 यात्रियों की बचायी थी जान।

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर 2026:

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हालत अब स्थिर है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं। UAE में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की और बताया कि कैप्टन मच्छार बात कर रहे हैं, मुस्कुरा रहे हैं और हंस रहे हैं।

🏥 शुरुआती इलाज तबूक, सऊदी अरब में हुआ।
✈️ इसके बाद उन्हें बेहतर उपचार और रिकवरी के लिए अबू धाबी, UAE स्थानांतरित किया गया।

🇮🇳 भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।
👨‍👩‍👦 राजदूत ने उनके परिवार से भी मुलाकात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में 30 सितंबर को उस समय बड़ा संकट पैदा हो गया, जब कथित तौर पर ओमानी सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कॉकपिट में हमला कर दिया। हमले के दौरान विमान तेजी से हजारों फीट नीचे चला गया।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने सूझबूझ दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों ने हमलावर को काबू किया। विमान में 174 लोग सवार थे और विमान को सऊदी अरब के तबूक में आपातकालीन रूप से उतारा गया।

घटना के बाद कैप्टन मच्छार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, उन्हें आगे के इलाज के लिए अबू धाबी स्थानांतरित किया गया है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। भारतीय राजदूत ने अस्पताल में उनसे मुलाकात भी की।

कैप्टन मच्छार की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई नेताओं ने सराहना की है। घटना की जांच जारी है और हमले के पीछे का वास्तविक मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.