पिछले 100 वर्षों में पीढ़ियां, सरकारें, तकनीक और सिलेबस भले ही बदले हों। लेकिन देश का यूपीएससीओ पर भरोसा हमेशा अटूट और मजबूत रहा है: प्रधानमंत्री मोदी,
Delhi 01 October 2026,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी के शताब्दी समारोह के समापन सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री
कहा कि पिछले 100 वर्षों में पीढ़ियां, सरकारें, तकनीक और सिलेबस भले ही बदले हों। लेकिन देश का इस संस्था पर भरोसा हमेशा अटूट और मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि 1976 की तुलना में आज परीक्षा देने वालों की संख्या में 45 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है, जो देश में बढ़ते अवसरों और विशाल टैलेंट पूल को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले 25 साल भारत के लिए बेहद अहम हैं और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए देश को जिस तरह का नेतृत्व चाहिए, उसमें यूपीएससी और राज्य लोक सेवा आयोगों की भूमिका सबसे बड़ी है। श्री मोदी ने, संस्था की स्वतंत्रता, निष्पक्षता, योग्यता, गोपनीयता और पारदर्शिता को यूपीएससी की असली ताकत बताते हुए कहा कि इन मूल्यों को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक अपग्रेड करना होगा। सिविल सेवकों को जन-हितैषी, सक्रिय) और गरीब की परेशानियों को समझने वाला होना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में, इजराइल जा रहे फ्लाई दुबई के यात्री जहाज के कॉकपिट में एक पायलट द्वारा दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर प्लेन को हाईजैक क्रैश लैंडिंग की कोशिश किए जाने की घटना का जिक्र किया। गौरतलब है कि दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर चोटों और खून बहने के बावजूद कैप्टन मछार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और केबिन क्रू ने अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू में कर दिया। श्री मोदी ने कहा, भारत के कैप्टन स्मित ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय करवाया, और जैसे आज इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिन्दुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। पायलट स्मित का ये पराक्रम हमें गौरव से भर देता है। आज मेरी उनके पिता भूपेंद्र भाई, उनकी माता गीता बहन और पत्नी बहन सोनल से भी बातचीत हुई। उनकी सारबार (इलाज) चल रही है, आज पूरी दुनिया उन पर गर्व कर रही है। मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि हम सब स्मित की दीर्घायु के लिए, स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।
