June 30, 2026

प्रवर्तन निदेशालय ने अंडरवर्ल्ड और उससे जुड़ी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से संबंधित धन शोधन के मामले में छापा मारा।

देहरादून 15 फरवरी 2022,

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने अंडरवर्ल्ड और उससे जुड़ी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से संबंधित धन शोधन के मामले की जांच के तहत मुंबई में मंगलवार को कई स्थानों पर छापा मारा।

यह कार्रवाई धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के अंतर्गत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एक नेता से जुड़े कुछ परिसरों पर भी छापा मारा गया है। इसके साथ ही राजधानी में लगभग 10 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।इनमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े कुछ लोग भी हैं।

प्रवर्तन निदेशालय को प्राप्त कुछ खुफिया जानकारी और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। महाराष्ट्र की राजधानी में लगभग 10 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। सूत्रों ने बताया कि अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े कुछ नेता भी प्रवर्तन निदेशालय की सूची में हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.