August 18, 2026

प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने विधायकों को शपथ दिलाई।

देहरादून 21 मार्च 2022

उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज प्रातः 10 बजे राजभवन में विधान सभा के नव निर्वाचित वरिष्ठ सदस्य बंशीधर भगत को प्रोटैम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

वहीं उत्तराखंड विधानसभा के विधान मंडप में  प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने विधायकों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम 11:00 बजे अपराह्न  से शुरू किया गया जिसमें सबसे पहले नवनिर्वाचित महिला विधायकों को शपथ दिलाई गई ।

ज्यादातर विधायकों ने हिंदी में शपथ ली, जबकि कुछ ने संस्कृत में शपथ ली है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.