June 24, 2026

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के दोबारा मुख्यमंत्री।

देहरादून 21 मार्च 2022,

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है लिया गया है। इसी के साथ उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। अब शीघ्र ही पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के राज्यपाल से मिलकर उत्तराखंड में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगें । मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में पुष्कर सिंह धामी सहित सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी मदन कौशिक थे। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने गहन मंथन करने के बाद पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगा दी है।

विधायक दल की बैठक के बाद उत्तराखंड के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से कहा कि, उत्तराखंड में 6 माह के कार्यकाल में सीएम के रूप में धामी ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। और पूरी उम्मीद है कि अब राज्य का दोबारा मुख्यमंत्री बनकर वह बहुआयामी विकास करेंगे।

विधायक दल की बैठक में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी , सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद , सह पर्यवेक्षक मीनाक्षी लेखी, दुष्यंत गौतम, ने शिरकत की है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार 23 मार्च को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.