June 24, 2026

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का राज्यपाल पद से इस्तीफा।

देहरादून 12 फरवरी 2023,

दिल्ली : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैंस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के चार नेताओं को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर को राज्यपाल बनाया गया है। पूर्व न्यायमूर्ति नजीर अयोध्या केस में फैसला सुनाने वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ के सदस्य थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उप राज्यपाल आरके माथुर के इस्तीफे मंजूर किए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी नेता सीपी राधाकृष्णन, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, गुलाब चंद कटारिया और शिव प्रताप शुक्ला को राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर रि. बी डी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.